MP News: वर्ष 2024-25 के लिए केएफ रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा, 37 पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। 2024-25 के लिए प्रदेश के 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चयनित किया गया है। इन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को असाधारण वीरता, साहस एवं उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इसमें परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी अंतर्गत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

बता दें कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण सम्मान है, जो उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने दस्यु उन्मूलन अभियान, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों एवं कानून-व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों के नियंत्रण में असाधारण कार्य करते हुए उच्चकोटि की वीरता, साहस, नेतृत्व क्षमता तथा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया हो।

केएफ रुस्तम जी पुरस्कार तीन श्रेणियों—परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी में प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना तथा पुलिस बल में उत्कृष्टता एवं साहस की भावना को प्रोत्साहित करना है।

वर्ष 2024-25 के लिए केएफ रूस्‍तम जी पुरस्‍कार से सम्‍मानित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी

परम विशिष्ट श्रेणी :-एक रिवाल्वर एवं प्रमाण पत्र

रामविलास हुण्डा, उप निरीक्षक, एटीएस इकाई, भोपाल।

अति विशिष्ट श्रेणी :-एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र

  1. रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक, थाना जावरा, जिला रतलाम
  2. अब्दुल खालिद कुरैशी, प्रधान आरक्षक 532, एस.आई.बी., बालाघाट
  3. ताराचंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक, ए.टी.एस. इकाई, भोपाल
  4. पंकज सिन्हा, आरक्षक 387, ए.टी.एस. इकाई खण्डवा
  5. अक्षय सिंह, आरक्षक, ए.टी.एस. मुख्यालय, भोपाल

विशिष्ट श्रेणी :- रु.50,000/- एवं प्रमाण पत्र

  1. नवीन कुमार चौधरी, अति. पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल
  2. मयंक तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाहपुर, जिला बैतूल, हाल पुलिस मुख्यालय, भोपाल
  3. आकांक्षा तलया, उप पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा हाल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला रायसेन
  4. अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी, जिला जबलपुर
  5. जगदीश सिंह सिद्धू, उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. भोपाल
  6. देवकरण डेहरिया, निरीक्षक, थाना कोतवाली, जिला बैतूल
  7. अमित सोलंकी, निरीक्षक, थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास
  8. विक्रांत झांझोट, निरीक्षक, थाना सोनकच्छ, जिला देवास
  9. शिवांशु मालवीय, निरीक्षक, जिला मंदसौर
  10. बलदेव सिंह मुजाल्दा, निरीक्षक, थाना नैनपुर, जिला मण्डला हाल जिला धार
  11. अनूप भार्गव, निरीक्षक, थाना प्रभारी कैंट, जिला गुना
  12. अभिषेक चौबे, निरीक्षक, थाना ढीमरखेडा, जिला कटनी
  13. राजेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक (हाल-निरीक्षक) पुलिस लाईन, जिला गुना
  14.  रोहित कुमार मिश्रा, निरीक्षक, थाना कोतवाली, जिला पन्ना
  15.  सत्येन्द्र राजपूत, निरीक्षक, पु.म.नि. कार्यालय चंबल जोन हाल- पुलिस कंट्रोल रूम, जिला भिण्ड
  16.  रानी राठौर, उप निरीक्षक, थाना मनावर, जिला धार
  17.  कल्पना गुप्ता, उप निरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर
  18. अभिषेक प्रताप पाण्डेय, उप निरीक्षक (विसबल), हॉक फोर्स, बालाघाट
  19. मकसूद अली, उप निरीक्षक, थाना बरायटा, जिला सागर हाल जिला विदिशा
  20. चंद्रभान सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक (हाल-उप निरीक्षक), थाना महाकाल, जिला उज्जैन
  21. आशीष अवस्थी, प्रधान आरक्षक 168, सायबर सेल, पन्ना
  22. मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक 725, सायबर सेल, रतलाम
  23.  शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक 770, सायबर सेल, देवास
  24.  सूरज तिवारी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना कोतवाली (हाल- सायबर सेल), जिला-धार
  25.  इमरान खान, प्रधान आरक्षक (विसबल), एटीएस इकाई, इन्दौर
  26.  रितेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक, राअअ ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
  27.  महेशचन्द्र नायक, आरक्षक 234, एटीएस इकाई, इन्दौर
  28. गौतम चौरे, आरक्षक (विसबल) 963, एटीएस इकाई, जिला खण्डवा
  29. पवन यादव, आरक्षक 601, एटीएस इकाई, जिला खण्डवा
  30. इमरान खान, आरक्षक (विसबल), एटीएस इकाई, इन्दौर
  31.  विकास भूरिया, आरक्षक 1607, एसटीएफ भोपाल हाल नगरीय पुलिस, इंदौर।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close