मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अगले साल 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य, कृषि विभाग में इसी साल 1500 नए पदों पर की जाएगी भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों का क्रम जारी है। अगले साल 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य है। कृषि विभाग में लगभग 1,500 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ लगभग 1,500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। समय पर प्रमोशन के साथ अनुकंपा के प्रकरणों का निराकरण भी किया जा रहा है। लगभग 300 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित न रखे जाएं और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री यादन ने आगे कहा कि कर्मचारी हित, मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। समूचे रूप से 3,300 से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों की भी चिंता कर रही है। इसी क्रम में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निरंतर निराकरण किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और कृषि के क्षेत्र में हमारी अलग पहचान है। इस वर्ष हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। ऐसे में कृषि विभाग किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है आज अमर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रानी दुर्गावती जी ने 52 युद्ध लड़े और सभी में विजय प्राप्त की। उनका जीवन हमें सदैव देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के पात्र आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों का क्रम जारी है। अगले साल 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य है। समय पर प्रमोशन के साथ अनुकंपा के प्रकरणों का निराकरण भी किया जा रहा है : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh https://t.co/PIXY9rMmU6
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 5, 2026
कर्मचारी हित, मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
समूचे रूप से 3,300 से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों की भी चिंता कर रही है। इसी क्रम में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निरंतर निराकरण किया जा रहा है : CM
@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 5, 2026
मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग में लगभग 1,500 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ लगभग 1,500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। लगभग 300 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित न रखे जाएं और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
आज अमर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रानी दुर्गावती जी ने 52 युद्ध लड़े और सभी में विजय प्राप्त की। उनका जीवन हमें सदैव देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है : CM
@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 5, 2026











