खंडवा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 61 वाहन भी बरामद, 2 गिरफ्तार

खंडवा में पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के बारे में जानकारी सामने आई है। इस नेटवर्क से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जब इस संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपियों को पकड़ा गया। उसके बाद निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 61 वाहन जब्त किए हैं। इन सभी गाड़ियों को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग अलग इलाकों से चोरी किया गया था।

जंगल और सुनसान जगह पर ठिकाना

ये जानकारी सामने आई है कि आरोपी कई सालों से बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे। इनका नेटवर्क खंडवा से लेकर बुरहानपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, धार, हरदा, देवास, इंदौर से लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों तक फैला है।

61 मोटरसाइकिल बरामद

इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 61 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इनमें से 7 खंडवा से ही चोरी की गई है। अन्य वाहन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों से गायब किए गए हैं। इस गिरोह में कौन कौन शामिल है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इन चोरी के वाहनों की पुलिस में दर्ज शिकायतों की जानकारी भी निकाली जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ

इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपना पूछताछ शुरू कर दी है। रिमांड पर लेकर उनसे गिरोह के सदस्यों सहित चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इन वाहनों की खरीद फरोख्त में लगे लोगों के बारे में भी पूछताछ चल रही है।

कैसे हुआ खुलासा

इस वाहन चोरी गिरोह का खुलासा अलग अलग घटनाओं से जुड़ी जानकारी की जांच पड़ताल के बाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग अलग मामले की जांच की गई। ऐसे में सामने आया कि चोरी करने का तरीका एक जैसा है। तभी पुलिस को शक हुआ चोरी करने वाला गिरोह एक ही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close