Promotion : राज्य शासन ने DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया, आदेश जारी, देखें लिस्ट


मध्य प्रदेश शासन ने DSP स्तर के अधिकारियों को Promotion का तोहफा दिया है, राज्य के गृह विभाग ने 10 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद ट्रांसफर भी किया है, उनकी नई जगह पदस्थापना के आदेश भी शासन ने जारी किये हैं।
गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 10 अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया है, शासन ने इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन के बाद एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है।
DSP स्तर के ये अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक के अलावा, एसडीओपी, सहायक सेनानी और एसीपी जैसे पदों पर पदस्थ थे जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एजेके, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जसे पदों पर पदस्थ किया है।
इन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन
- प्रीतम सिंह बालरे, एसडीओपी निवास जिला मण्डला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट पदस्थ किया गया है।
- मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी, मूंदी, जिला खण्डवा को पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, नर्मदापुरम बनाया गया है।
- बाबूलाल वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
- राम शंकर सिलावट, उप पुलिस अधीक्षक, एटीसी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
- महेन्द्र रायपुरिया, सहायक सेनानी, 5वीं वाहिनी SAF, मुरैना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक SAF, भोपाल पदस्थ किया है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग का आदेश











