Haryana IPS Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 आईपीएस समेत 35 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारी शामिल हैं। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि DSP स्तर के कई अधिकारियों को प्रमोशन कर एडिशनल SP बनाया गया है।

हरियाणा आईपीएस तबादला सूची

  • नवदीप सिंह विर्क (1994): हरियाणा मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक । अभी तक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के महानिदेशक तथा सतर्कता एवं सुरक्षा के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे।
  • डॉ. माटा रवि किरण (1996): हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक। सतर्कता एवं सुरक्षा निदेशक का भी जिम्मा।
  • बी सतीश बालन (2004) :-एसटीएस के चीफ से रेलवे एवं कमांडो, पुलिस महानिरीक्षक
  • मनीष चौधरी (2005) :-पंचकूला में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक ।जेल विभाग के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार
  • सिमरदीप सिंह (2007):- भोंडसी स्थित विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का पुलिस महानिरीक्षक । झज्जर के पुलिस आयुक्त और भारतीय रिजर्व बटालियन भोंडसी के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार
  • हामिद अख्तर (2008): रोहतक रेंज का पुलिस महानिरीक्षक ।
  • धीरज कुमार (2014):पुलिस अधीक्षक , पुलिस मुख्यालय । हरियाणा लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार
  • सुमित कुमार (2014): मानेसर स्थित चौथी आईआरबी बटालियन के अतिरिक्त कमांडेंट
  • विक्रांत भूषण (2017) : सोनीपत के गोहाना में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ।
  • दिव्यांशी सिंगला (2023):- ASP फतेहाबाद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद
  • दीपिका अग्रवाल (2023) : ASP रेवाड़ी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी
  • हर्षित गोयल (2023) : ASP पानीपत से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पानीपत
  • मयंक मुदगिल (2023):ASP हिसार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिसार

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

जितेंद्र गहलावत को सोनीपत में अपराध शाखा का पुलिस उपायुक्त लगाया गया है।
हितेश यादव को बहादुरगढ़ से स्थानांतरित कर गुरुग्राम में यातायात पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके पास गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की एमईआरसी शाखा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। उनके संबंध में 20 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश रद कर दिया गया है। इसके अलावा एचपीएस अधिकारी सुनील कुमार,आशीष चौधरी, अमित भाटिया,पूर्णिमा सिंह,आदर्शदीप सिंह ,अजीत सिंह और वीरेंद्र सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Haryana IPS/HPS Transfers Order

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close