IAS Transfer: केंद्र सरकार ने इन 13 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी


केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer Posting) किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संयुक्त सचिव और उसके बराबर स्तर के 27 अधिकारियों की पोस्टिंग को मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित आदेश 10 अक्टूबर को जारी किया गया है। इस सूची में 13 आईएएस अधिकारियों के नाम की शामिल हैं। त्रिपुरा कैडर के आईएएस अफसर बृजेश पांडे को पूंजी विकास विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह 5 वर्षों के लिए यह पदभार संभालेंगे।
मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी तन्वी सुन्दरियाल को डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 25 अगस्त 2030 तक संभालेंगी। पहले इस पद पर राहुल जैन कार्यरत थे। संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी इंद्रजीत सिंह को सौंपी गई है।
शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी मनीष त्रिघाटिया को सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी रवि शंकर, आईआरएस अधिकारी चितरंजन दास, आईएसएस अधिकारी पी मनोज कुमार और आईएएस अधिकारी अभिषेक भागोतिया को अंयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया गया है।
इन्हें बनाया गया उप चुनाव आयुक्त
राजस्थान कैडर और बैच 2010 के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को उपचुनाव आयुक्त, ECI पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा पहले इस पद की जिम्मेदारी संजय कुमार संभाल रहे थे।
इन आईएएस अफसरों को भी नया पदभार मिला
पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी सी. मरुगन को सड़क परिवहन और राजमार्ग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी रामचंदरुडु को अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया है। मोर आशीष माधवराव को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (JS लेवल) अतिरिक्त सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर पहले आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया कार्यरत थी। वर्णाली डेका (AM: 2009) नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है।











