इंदौर में नर्मदा की पाइपलाइन फूटी, सड़कों पर बहा पानी, तेज बहाव से लगा जाम


इंदौर में गुरुवार की सुबह नर्मदा की पाइपलाइन फूटने की जानकारी सामने आई है। इस लाइन के फूटने की वजह से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया। कम बारिश होने के बाद आने वाले जल संकट की स्थित के बीच पाइपलाइन का फूटना चिंताजनक है।
ये मामला बंगाली चौराहा बायपास के पास स्थित डी मार्ट के नजदीक का बताया जा रहा है। यहां पाइपलाइन उठने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि फव्वारे जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम जैसे हालात निर्मित हो गए। ज्यादा पानी भरने की वजह से अंडरपास भी बंद हो गया।
लीकेज से काफी पानी बहा
पाइपलाइन फूटने का यह मामला उस समय सामने आया है। जब आने वाले दिनों में इंदौर में पेयजल व्यवस्था को लेकर स्थिति चिंताजनक हो सकती है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मुख्यमंत्री से जल संकट से निपटने के लिए पैकेज की मांग की जा चुकी है। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय में भी इस मुद्दे पर दो बैठक प्रस्तावित की है।
लगी लोगों की भीड़
पाइपलाइन फूटने के बाद जो फव्वारा उठा हुआ दिखाई दे रहा है, वह पुल के ऊपर से भी दिखाई दे रहा है। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। लोग पुल के ऊपर खड़े होकर फोटो वीडियो बना रहे हैं। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बहुत ऊंचाई तक पानी पाइपलाइन से निकलता दिख रहा है। वहीं पुल से गुजरने वाले लोग वाहनों में बैठकर ये नजारा कैमरा में कैद करते दिखाई दिए।
देखरेख पर उठे सवाल
इस तरह से पाइपलाइन फूट जाने के बाद भारी मात्रा में पानी सड़कों पर बह गया है। एसएमएस जल प्रबंधन और पाइपलाइन के निगरानी को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं। इनकी नियमित जांच और मरम्मत को लेकर चर्चा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल संकट से लिपटने है तो पानी बचाना बहुत जरूरी है। ऐसे में नर्मदा लाइन की पाइपलाइन की निगरानी, तुरंत मरम्मत और जवाबदेही तय करना बहुत जरूरी है।











