उज्जैन पहुंची TMKOC की बबीता जी, जेठालाल की फेमस गरबा स्टेप से लूटी महफिल

टेलीविजन के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता उज्जैन पहुंची। अक्सर सितारों को बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए उज्जैन आते हैं हुए देखा जाता है। लेकिन मुनमुन यहां सिंधी समाज के गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची थी। उन्होंने जमकर गरबा का आनंद लिया।

मंच पर पहुंची मुनमुन दत्ता ने बाबा महाकाल के जयकारों के साथ इवेंट में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा वह फोटो लेने के लिए मशक्कत करने लगे। एक्ट्रेस ने अपने सभी फैंस का मन निराश भी नहीं किया। वो जमकर झूमती गाती नजर आईं।

उज्जैन पहुंची मुनमुन

शहर के पार्क पैलेस में सिंधी समाज द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था। संस्था संरक्षक नारायण यादव और महेश परियानी द्वारा रखे गए इस महोत्सव में समाजजन शामिल हुए। यहां अलग-अलग गीतों पर जमकर गरबा किया गया। मुनमुन भी यहां खूबसूरत चनिया चोली पहनकर पहुंची थी। उन्होंने सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। उनका ये गरबा लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। भीड़ को देखते हुए एक्ट्रेस को यहां काफी सिक्योरिटी के साथ लाया गया।

मुनमुन ने की फेमस गरबा स्टेप

गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए मुनमुन पूरी तरह से इवेंट में डूबी हुई नजर आईं। मंच पर पहुंचकर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बाबा महाकाल के जयकारे लगवाए। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ जमकर गरबा भी किया। इस दौरान सभी का ध्यान तब आकर्षित हुआ जब एक्ट्रेस ने अपने शो के कैरेक्टर जेठालाल की फेमस गरबा स्टेप की। उन्हें ये स्टेप करता देख बाकी लोग भी इसी तरह झूमते दिखाई दिए। गरबा उत्सव में हर उम्र वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close