जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कमाई के मामले में तोड़े रिकॉर्ड्स

पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार था। जो 15 अक्टूबर को खत्म हो गया। अब अपनी रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

जेलर 2 से दर्शक और मेकर्स दोनों को ही बड़ी उम्मीद थी। यह उम्मीद पर खरा उतरते हुए दृश्यम 3 को वर्ल्ड वाइड कमाई के मामले में पहले ही दिन पछाड़ चुकी है। वहीं दूसरे दिन इसने धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कि इसने कुल कितनी कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 का जलवा

रजनीकांत की फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेजी से दौड़ लगाना शुरू कर दी है। पहले दिन इसने वर्ल्डवाइड 125 करोड रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन आप यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 210.65 करोड़ कमा चुकी है।

 

तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी कमाई से दुनिया भर में तहलका मचाया है। लेकिन जेलर ने इस फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विदेश में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा चल रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने ओवरसीज मार्केट में दो दिनों में 64 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जेलर ने 2 दिन में 97 करोड़ का कलेक्शन कर रणवीर की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई

इस फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चल रहे कमाई के आंकड़े की बात करें तो इसे भारत में पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। ये हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल में रिलीज हुई। दो दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 96.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से इसका ग्रॉस कलेक्शन 113.65 करोड़ पहुंच गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close