मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना घेरा, फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

राजधानी भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में कल हुई एक 12 साल की मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लोगों का गुस्सा नहीं थम रहा, स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए आज बैरागढ़ थाने के बाद जमकर हंगामा किया उन्होंने थाने का घेराव किया चक्काजाम किया, स्थानीय लोग आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर  रहे हैं।

बैरागढ़ में मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है, लोगों ने उसका शव मिलने के बाद से पुलिस के खिअल्फ़ गुस्सा जताना शुरू कर दिया था, शाम को ही कुछ हिन्दू संगठनों के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था और आज एक बार फिर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया, आज के प्रदर्शन में महिला कांग्रेस भी शामिल हो गई।

आक्रोशित लोग कर रहे फांसी देने की मांग 

प्रदर्शन करने आये लोग पुलिस पर गुस्सा निकाल रहे थे महिलाएं चिल्ला रहीं थी कि पुलिस बच्ची को तलाश क्यों नहीं पाई , पुलिस आरोपी को तलाश भी नहीं पाई हमने ढूंढ कर दिया है उसको फांसी की सजा दो, पीड़ित परिवार के साथ खड़े हिन्दूवादी संगठनों ने कहा हम चाहते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, केस फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाया जाये और  पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये क्योंको वे बहुत गरीब परिवार है पन्नी बीनकर घर चलाते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

ACP रत्नेश तोमर ने कहा हमने बच्ची की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ हत्या और बहला फुसलाकर ले जाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है अभी शार्ट पीएम रिपोर्ट आई है जिसमें सेक्सुअल असॉल्ट की बात भी है विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद धाराएँ बधाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि परिजन और स्थानीय लोग फांसी देने की मांग कर रहे हैं आक्रोशित हैं चक्काजाम जैसी स्थिति नहीं है, हमने उन्हें समझाया है कि फांसी एक न्यायालयीन प्रक्रिया है जो पुलिस के हाथ में नहीं है ।

कल बच्ची का शव एक खडंहर में मिला था 

आपको बता दें बैरागढ़ में झुग्गी में रहने वाले पन्नी कबाड़ा बीनकर घर चलाने वाले परिवार की एक 12 साल की मासूम का शव कल शुक्रवार को कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक सुनसान खंडहर से बरामद हुआ था। बच्ची गुरुवार रात को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी, परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसे तलाश पाती उससे पहले ही उसका शव बरामद हुआ जिससे लोगों में गुस्सा भड़का हुआ है। आरोपी का नाम मोईन खान है, उसने पुलिस पूछताछ में अपराध करना स्वीकार कर लिया है।

बैरागढ़ से रवि कुमार की रिपोर्ट 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close