कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, पुलिस ने 35 लोगों को अस्पताल भेजा

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान चोरबागान सर्वजनीन पूजा पंडाल के बाहर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने की खबर सामने आई है। दरअसल सप्तमी की शाम बारिश के बीच पंडाल में प्रवेश के लिए इंतजार कर रहे लोगों के आगे बढ़ने से अफरा-तफरी फैल गई। शुरुआती जानकारी में 17 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

वहीं कोलकाता पुलिस के मुताबिक करीब 35 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।

 

अपडेट जारी है….

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close