ग्वालियर में बड़ा हादसा: शीतला माता मंदिर पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गेट में घुसा, 14 श्रद्धालुओं की मौत, 42 घायल

ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर देर रात एक धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर टकराया, जिसने दुकानदारों और श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया, इस भीषण सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 42 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

ग्वालियर में शनिवार रविवार रात लगभग 1:30 बजे शीतला माता मंदिर पर उस समय चीख पुकार मच गई जब चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के मेन गेट से टकरा गया। घटना होते है वहाँ भगदड़ मच गई, नवरात्रि के चलते मंदिर पर भारी भीड़ थी। जो ट्रक की चपेट में आ गई, घटना में 14 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 42 घायल हैं। जिनका इलाज जारी है, कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से हादसे की जानकारी ली और अस्पताल अधीक्षक को उनके उचित इलाज के निर्देश दिये।

अपडेट की जा रही है…

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close