धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 स्थानों पर अवैध गांजे की खेती का खुलासा, 1501 पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। धार में पुलिस ने एक बार फिर तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। 1501 गांजे के पौधे बरामद किए गए है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड 60 लाख से अधिक बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि पुलिस को अवैध गांजे की खेती की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसपी सचिन शर्मा ने तीन अलग अलग टीमें गठित की  गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जिले के तीन स्थानों पर पुलिस का एक्शन 

थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में 855 अवैध गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत 90 लाख 7 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने खेत के मालिक भूरू को गिरफ्तार किया है। वहीं बाग थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी में करीब 586 अवैध गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं, जिसकी कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम गिनवापुर 60 अवैध गांजे के पौधे बरामद किए है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है। अवैध गांजे के खिलाफ धार पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इस प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। ताकि मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।

धार से मोहम्मद अंसार की रिपोर्ट

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close