शिवपुरी में डीजे पर जमकर झूमे युवा, अमोला पुल पर किया माता की प्रतिमाओं का विसर्जन


नवरात्रि के 9 दिन का क्रम खत्म हो चुका है। अब माता की विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। शिवपुरी में भी दशहरा के मौके पर माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान माधव चौक से भव्य झांकिया निकाली गई। जो शहर के अलग-अलग रास्ते से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची।
विभिन्न जगहों से निकाली गई इन झांकियों का अलग-अलग मंच बनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। आयोजन समिति की तरफ से माता की प्रतिमा और झांकियों का सम्मान किया गया।
डीजे की धुन पर निकली झांकियां
शिवपुरी में रातभर डीजे और ढोल की धुन पर युवाओं कोसता के भजनों पर झूमते गाते देखा गया। मंगलवार पूरी रात निकली इन प्रतिमाओं का बुधवार के सुबह अमोला पुल पर विसर्जन हुआ। इस दौरान व्यवस्था को लेकर विसर्जन करने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच गहमा गहमी भी देखने को मिली।

माधव चौक पर मची धूम
माधव चौक पर दशहरे के मौके पर एक भव्य मंच बनाया गया था। यहां पर विभिन्न संस्कृतियों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान झांकियों का स्वागत और सम्मान किया गया। यहां अलग अलग डीजे पर संगीत बजता रहा और युवा झूमते रहे।
एक युवक हुआ बेहोश
अमोल पुल पर जब माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। तब कुछ लोग पानी में ट्यूब पर बैठकर क्रेन का पट्टा निकल रहे थे। इस दौरान एक ही और अचानक से बेहोश हो गया। वहां मौजूद अन्य युवकों ने उसे पकड़ कर डूबने से बचाया। इसके बाद युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत सामान्य है।











