कार सवार युवकों से 15-20 लोगों ने की मारपीट, इंडिकेटर को लेकर हुआ था विवाद, 2 अस्पताल में भर्ती

मंदसौर में एक अजीब विवाद देखने को मिला। दरअसल यहां के अफीम गोदाम रोड पर मंगलवार की रात 12 बजे कार में सवार तीन दोस्तों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। लगभग 15 से 20 लोगों ने इन युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक इंडिकेटर ना देने की बात पर यह विवाद शुरू हुआ था जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट किए जाने के बाद तीनों युवक घायल हुए हैं, जिनमें से दो को ज्यादा चोट आई है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

क्यों हुआ विवाद

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 32 वर्षीय राकेश पाटीदार निवासी अघोरिया ग्राम, 24 वर्षीय राहुल मीणा निवासी रामटेकरी जमींदार कॉलोनी और अजय ग्वाला निवासी अभिनंदन नगर, तीनों दोस्त हैं। मंगलवार को रात ये तीनों कार से अफीम गोदाम रोड पर पिज्जा खाने के लिए गए थे। यहां काफी ट्रैफिक था इसलिए कार चला रहे राकेश में गाड़ी को साइड में खड़ा किया। इस पर पीछे से बाइक पर आ रहे तू युवकों ने उनसे बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को साइड में लेने की बात पर विवाद किया। कार सवारों ने कहा कि उन्होंने इंडिकेटर दिया था। इसके बाद कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई।

मौके पर पहुंचे बदमाश

जब कहासुनी हो रही थी उसके बाद बाइक सवार युवकों ने कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। कुछ देर में मौके पर 15 से 20 लोग पहुंच गए थे। वह जैसे ही कार से उतरे उन पर हमला कर दिया गया। मौके पर आए लोगों में से कुछ नहीं उनके साथ मारपीट की है। घायल राहुल का कहना है कि हमलावरों के हाथ में मोटे कड़े थे जिसकी वजह से उन्हें सिर में चोट लगी है। कुछ लोगों के पास हथियार होने की बात भी बोली गई है। तीनों घायल हमलावरों को पहचान नहीं पाए हैं।

दो युवक ज्यादा घायल

मारपीट के इस मामले में तीन दोस्तों में से दो युवकों को ज्यादा चोट आई है। घायल अजय अपने दोस्त राहुल और राकेश को लहूलुहान हालात में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। राकेश के सिर में 10 और राहुल के सिर में सात टांके आए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही अजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल करवाने के साथ उनसे सारी जानकारी भी ली।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close