सीहोर में तेज रफ्तार का कहर, कार को टक्कर मार गड्ढे में पलटा ट्रक, एक घायल


सीहोर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक ट्रक ने पहले कार को जोरदार टक्कर मारी। उसके बाद एक गड्ढे में पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की वजह से रास्ते पर कुछ देर अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली।
ये हादसा सीहोर में भोपाल इंदौर मुख्य मार्ग पर शनिवार को देखने को मिला। यह रहतार ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए ये रुका नहीं बल्कि सड़क के किनारे बने हुए गड्ढे में पलट गया। गनीमत ये रही कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
एक व्यक्ति घायल
इस सड़क दुर्घटना में कार और ट्रक दोनों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं हादसे के दौरान एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। जैसे ही घटना की सूचना मिली राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली।
घायल के लिए चिकित्सा की व्यवस्था
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर ट्रक गड्ढे में पलटने की जगह सड़क पर पलटता तो हादसा बड़ा हो सकता था। इससे कोई जनहानि भी हो सकती थी क्योंकि सड़क से वाहनों के चलता रहता है। हादसे के बाद घायल को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











