भाजपा नेता पर हमला, तीन घायल; दो नामजद समेत चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

अमेठी : जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को भाजपा नेता पर आधा दर्जन अराजक तत्वों ने हमला कर दिया.हमले में तीन लोग घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मुसाफिरखाना रोड निवासी रामशंकर जायसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर साथियों के साथ चाय पी रहे थे.इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार पांच-छह लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और लाठी-डंडे व हॉकी से उन पर हमला कर दिया.हमले में रामशंकर जायसवाल को गंभीर चोटें आईं.

पीड़ित के अनुसार कुछ माह पूर्व आरोपियों से उनका विवाद हुआ था.उस समय उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी, जहां आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी.हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था.

बताया गया कि हमलावरों ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा, जिससे दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया. प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com