दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस की कार्रवाई, पकड़े अवैध रूप से रखे गए लाखों के पटाखे

उज्जैन में दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। शास्त्री नगर के एक मकान से अवैध रूप से भरकर रखे गए पटाखे बरामद किए गए हैं। शुक्रवार की रात 9 से 10 बजे के बीच की गई इस कार्रवाई में 10 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को बड़ी मात्र में बिक्री के लिए रखे गए पटाखों के संबंध में सूचना मिली थी। जब जांच पड़ताल की गई तो यह सामने आया कि इन पटाखों को किसी गोदाम में नहीं बल्कि आवासीय मकान में बेचने के लिए रखा गया है। ऐसे में पुलिस मां के घर पहुंची और पटाखे जप्त करने के साथ दो लोगों को भी पकड़ा।

लगातार निगरानी कर रही पुलिस

दीपावली का त्यौहार आने वाला है। इसी के चलते पूरे जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नजर रखी जा रही है। जहां भी भंडारण या बिक्री की जानकारी मिल रही है। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शास्त्री नगर में कार्रवाई की गई है।

10 लाख के पटाखे जब्त

शास्त्री नगर के इस मकान में जब पुलिस कार्रवाई करने के लिए पहुंची, तो यहां मकान की पहली मंजिल पर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे थे। यहां अलग अलग तरह के पटाखों का भंडारण किया गया था। शुरुआती जांच में इनकी कीमत 10 लाख बताई जा रही है। सभी पटाखे बरामद कर लिए गए हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close