केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! आज हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान, मोदी कैबिनेट बैठक पर नजर

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आज (21 अक्टूबर 2026) गुड न्यूज मिल सकती है। चर्चा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेटे बैठक में डीए वृद्धि का प्रस्ताव आ सकता है।

यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  इस बार जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है।

दरअसल, श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो द्वारा जून 2026 तक AICPI-IW आंकड़े के आधार पर डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76% तक पहुंचा है, जो 3% वृद्धि की ओर संकेत कर रहा है। चूंकि सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़कर केवल पूर्ण संख्या को ही आधार मानती । इससे पहले 14 अक्टूबर को हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए PLB (Performance Linked Bonus) यानी सालाना बोनस को मंजूरी दी गई थी।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है, 3 फीसदी वृद्धि के बाद यह बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा। यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • ​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।
  • फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close