सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ की तैयारियों पर जताया संतोष,कहा हर महीने होगी समीक्षा, स्वच्छता को लेकर कही बड़ी बात


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा सिंहस्थ देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा मेला है, उन्होंने कहा यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु के लिए बेहतर सुविधाओं के प्रयास उज्जैन जिला , उज्जैन सम्भाग ही नहीं पूरा राज्य कर रहा है, मुख्यमंत्री ने तैयारियों पर संतोषा जताते हुये निर्देश दिए कि अब हर महीने इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक होगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा सिंहस्थ-2028 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित होगा, उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर सभी कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा मेला : डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा सिंहस्थ देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा मेला है, यहाँ आने वाले 30 – 40 करोड़ श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, धार्मिक गतिविधियों और अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के साथ-साथ भविष्य में भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की अब हर महीने होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा पिछले तीन वर्षों मे हमारा धार्मिक पर्युतन करीब 16 गुना बढ़ा है, डॉ यादव ने कहा आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमें तय किया है कि अब सभी कार्यों की हर महीने समीक्षा की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता में PM Modi के आह्वान का सबसे अच्छा उदाहरण MP
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का सबसे अच्छा उदाहरण मध्य प्रदेश है, जब भी इसकी रैंकिंग जारी होती है मध्यप्रदेश के शहर ही 1, 2, 3 रैकिंग पर रहते हैं उन्होंने कहा स्वच्छता तो होनी ही चाहिए लेकिन इसके साथ अन्य मूलभूत सुविधाएँ, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी हामिर सरकार काम कर रही है।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की है। उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, धार्मिक गतिविधियों और अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के साथ-साथ भविष्य में भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। श्री महाकाल… pic.twitter.com/GgmEFdQXV2
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 19, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वच्छता के संकल्प को मध्यप्रदेश जनभागीदारी के साथ साकार कर रहा है। स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है। स्वच्छता के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है :… pic.twitter.com/U8pLnOggmr
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 19, 2026











