धमतरी: काजू समझकर खा लिए रतनजोत का बीज… दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

धमतरी: धमतरी जिले के ग्राम बोरझरा में बच्चों की एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन गई. गांव में खेल रहे दो. दर्जन से अधिक बच्चों ने रतनजोत के बीज को काजू समझकर खा लिया, जिसके बाद कुछ ही देर में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.

घटना के बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत देखकर गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने बिना देर किए सभी बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल इलाज शुरू किया. बताया जा रहा है कि घटना के समय गांव में रामायण कार्यक्रम चल रहा था.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी बच्चों की स्थिति अब सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें जहरीले बीज व पौधों से दूर रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com