मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने किया था आत्महत्या, पिता ने विद्यालय की दो छात्राओं सहित टीचर पर दर्ज कराया मुकदमा

गाजीपुर: वह पढ़ने में थी काफी होशियार लेकिन गरीबी के कारण वह दूसरे के घरों में झाड़ू बर्तन कर अपनी और परिवार को भी चलाने का करती थी काम.

इसी काम को लेकर उसके विद्यालय में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने उसे अपमानित करने के साथ मारपीट किया और विद्यालय में टीचर से शिकायत भी किया. और टीचर ने भी छात्रा को दोषी ठहराते हुए कई थप्पड़ मार दी जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई और फिर उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर लिया. जिस पर अब उस छात्रा के पिता ने दोनों छात्राओं के साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है.

पूरा मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां की रहने वाली एक 16 वर्षीय बालिका अंजली (बदला नाम) जो पास के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। और कुछ महीने से उसके ही मोहल्ले की दो लड़कियां उसे दूसरे के घरों में काम करने और झाड़ू बर्तन करने और गरीबों को लेकर बार-बार अपमानित करती थी। और उसे ताना दिया करती थी। बीते 4 फरवरी को विद्यालय में पहुंचने पर दोनों लड़कियों ने एक बार फिर से ताना मारा और अंजलि के साथ मारपीट किया. और उसके बाद दोनों ने स्कूल के अध्यापक से अंजलि की शिकायत कर दिया और स्कूल के टीचर ने भी उसकी बातों को सुने बगैर उसे दोषी ठहराते हुए उसे कई थप्पड़ रसीद कर दिए.

बता दे कि इसी टीचर के द्वारा पूर्व में भी कई छात्रों को बेवजह पीटा गया है जिसको लेकर उनके अभिभावकों के द्वारा 112 पर शिकायत भी किया जा चुका है.

वहीं टीचर के द्वारा पिटाई किए जाने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई. और फिर उसने घर जाकर कीटनाशक दवा खा लिया और जब उसने कीटनाशक दवा का सेवन किया घर पर कोई मौजूद नहीं था। क्योंकि छात्र की मां चारा काटने के लिए खेत में गई हुई थी.

घटना की जानकारी पर परिवार के लोग घर पहुंचे और तत्काल छात्रा को पास के अस्पताल में ले गए । जहां पर 4 फरवरी को करीब 3:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई.

वहीं अब इस मामले में छात्रा के पिता ने बेटी के आत्महत्या के पीछे विद्यालय के आरोपी टीचर और दोनों छात्राओं को दोषी बताया है. और तीनों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस ने पिता की शिकायत पर दोनों आरोपी छात्रा और विद्यालय के टीचर के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com