Gold Silver Rate 5 October 2026: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट


कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली है। 5 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,26,550 रुपये प्रति किलो पर है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी ,3 अक्टूबर को शनिवार और 4 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण एमसीएक्स पर कोराबार बंद था, हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले थे।
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 36 हजार 800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 330 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 36 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 040 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।
मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी सीमित दायरे में बना हुआ है, जिससे घरेलू स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों के चलते निवेशक सतर्क हैं।एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेरिका-ईरान तनाव जारी रहने तक कच्चे तेल और सोने में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है। निवेशकों को सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है।
काम की बातें
शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।











