जंगल में दो हाथी शावकों की लाश मिलने से हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटा

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे दो हाथी शावकों के शव मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो हाथी शावकों की लाश देखी गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सामने आई। मृत शावक हाथियों की उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

close