नीमच में 84 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, घटिया गिट्टी लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

नीमच के चिताखेड़ा रोड पर सड़क निर्माण को पर सवाल उठे रहे है। खराब गुणवत्ता वाली सामग्री को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिला रहा है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया GSB गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार को इस मामलों को लेकर ग्रामीणों और संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी में मिट्टी की मात्रा ज्यादा है और निर्धारित गुणवत्ता के मुताबिक सामग्री नहीं डाली जा रही। मंडी सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि करीब चार-पांच किलोमीटर हिस्से में रोलिंग का काम भी हो चुका है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।

गुणवत्तापूर्ण सामग्री का हो इस्तेमाल, ग्रामीणों की मांग

राजेन्द्र सिंह तोमर का दावा है कि अगर यदि खराब गुणवत्ता की समाग्री का इस्तेमाल सड़क निर्माण में हुआ और पानी के साथ रोलिंग की गई तो, सड़क ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। जिसका सीधा असर नागरिकों पर पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से एस्टीमेट के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण सामग्री इस्तेमाल कराने की मांग की है।

 कंपनी ने क्या कहा?

ग्रामीणों के आरोपों पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, “फिलहाल इस्तेमाल की जा रही GSB लैब से अप्रूव्ड है।” जबकि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कंपनी ने मौजूदा गिट्टी को बदलकर दूसरी गिट्टी इस्तेमाल करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि चिताखेड़ा रोड पर चल रहा निर्माण कार्य करीब 84 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी मानकों का पालन और सही सामग्री का इस्तेमाल करे, यह सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण नियमित निगरानी करते हैं।

नीमच से कमलेश सरडा की रिपोर्ट

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close