छात्रों के हक पर डाका!…भोपाल में छात्रवृत्ति घोटाला आया सामने, 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज

 भोपाल। राजधानी में पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भारी घोटाला सामने आया है। पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने शहर के 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया है।

छात्र-छात्राओं को सालाना मिलती है ₹5700 की छात्रवृत्ति

जानकारी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना 5700 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। भारत सरकार से मिलने वाली इस छात्रवृत्ति का लाभ 40 से ज्यादा मदरसों/स्कूलों में पढ़ने वाले 11 सौ छात्रों को दिया जा रहा था। जबकि इन मदरसों/स्कूलों की मान्यता महज 10वीं कक्षा की है।

40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज

इन सभी मदरसों/स्कूलों गलत तरीके से 11वीं और 12वीं कक्षा की मान्यता दिखाकर छात्रवृत्ति ली जा रही थी। मामला उजागर होने के बाद पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी ने कल क्राइम ब्रांच में शहर के 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस इन मदरसों व स्कूलों की मान्यता के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com