September 2025 OTT Release List- सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका! ‘द बंगाल फाइल्स’ से लेकर ‘बागी 4’ तक, आ रही हैं ये 7 धांसू फिल्में

आपको एक्शन, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और ड्रामा का भरपूर डोज देंगी। महीने की शुरुआत से ही बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

September 2025 OTT Release List-अगस्त के बाद, सितंबर का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार ट्रीट लेकर आया है। इस नए हफ्ते में बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं.

September 2025 OTT Release List-जो आपको एक्शन, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और ड्रामा का भरपूर डोज देंगी। महीने की शुरुआत से ही बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में/September 2025 OTT Release List

द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files): फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह एक राजनीतिक ड्रामा है, जो 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 5 सितंबर को रिलीज होगी।

बागी 4 (Baaghi 4): टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी की यह चौथी किस्त 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखित इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी नजर आएंगे।September 2025 OTT Release List

31 डेज (31 Days): यह एक कन्नड़ कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जो 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें निरंजन कुमार शेट्टी, पज्वली सुवर्णा और अक्षय कारकला जैसे कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगे।

केडी: द डेविल (KD: The Devil): कन्नड़ एक्टर ध्रुव सरजा की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 1970 के दशक पर आधारित है और इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। यह 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दिल मद्रासी (Dil Madrasi): एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन से भरपूर तमिल फिल्म है। इसमें शिवाकार्तिकेयन के साथ रुक्मिणी वासंथ और विद्युत जामवाल भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।

नानखटाई (Nankhatai): यह एक गुजराती फिल्म है जो 5 सितंबर को आ रही है। यह तीन अलग-अलग किरदारों की कहानी को दिखाती है और जीवन की मुश्किलों और खुशियों को सरल तरीके से बयां करती है।

घाटी (Ghati): कृष जागरलामुंडी द्वारा निर्देशित यह एक तेलुगु थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।September 2025 OTT Release List

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com