कुरुद के दो चमकते सितारे… एक को संगठन मे तो दूसरे को समाज में मिली बड़ी जिम्मेदारी

धमतरी: इन दिनों भाजपा संगठन एवं जिला साहू समाज कुरुद क्षेत्र के लोगों को विशेष तवज्जो दे रही है. हाल ही में हुए भाजपा संगठन विस्तार एवं जिला साहू संघ के कार्यकारिणी विस्तार में कुरुद के कमलेश चंद्राकर एवं नवागांव के जागृति साहू को उनके नेतृत्व क्षमता, लगन एवं समाज व पार्टी के प्रति समर्पण को देखकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नियुक्ति पर उनके चाहने वालो में हर्ष व्याप्त है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है.

कमलेश बने सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

भाजपा संगठन ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में कुरुद के कार्यकर्ता कमलेश चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, डिजिटल माध्यमों में प्रभावी कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण मानी जा रही है.
गौरतलब है कि कमलेश चंद्राकर इससे पूर्व भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक धमतरी के रूप में दो सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं. उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाया गया. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा की मज़बूत उपस्थिति बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
नई जिम्मेदारी की घोषणा होते ही उनके शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि कमलेश अपने अनुभव और ऊर्जा के बल पर प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा भाजपा की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों के ज़रिए जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
जागृति जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोनीत
वहीं जिला साहू समाज धमतरी के संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए जागृति टिकेश साहू को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया. जागृति टिकेश साहू ने जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल पद संभालना नहीं, बल्कि महिला प्रकोष्ठ को धरातल पर सक्रिय और कार्यशील बनाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की महिलाओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को नई ऊंचाई देना मुख्य उद्देश्य है. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास होगा. वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश के साथ समाज में नई कार्य संस्कृति विकसित किया जाएगा.