UP TRANSFER: 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूची के अनुसार, कई जिलों में अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा नगर निगमों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश पीसीएस अधिकारी तबादला सूची
- शिव प्रताप शुक्ला: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झाँसी से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
- संजय चावला: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झाँसी
- सिद्धार्थ: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़
- अशोक कुमार गुप्ता: उपजिलाधिकारी, गोंडा से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली
- विकास सिंह: सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम से उपजिलाधिकारी, गोंडा
- राजीव कुमार शुक्ला: अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), आजमगढ़
- देवेंद्र प्रताप सिंह: उपजिलाधिकारी, उन्नाव से अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज
- गौरव श्रीवास्तव: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
- संदीप कुमार श्रीवास्तव: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), इटावा से अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), सिद्धार्थनगर
- मनोज प्रकाश: उपजिलाधिकारी, जालौन से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), इटावा
- अमित शुक्ला: उपजिलाधिकारी, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात
- नरेंद्र सिंह: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर देहात
- आत्म स्वरूप श्रीवास्तव: उपजिलाधिकारी, प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सहारनपुर
- अमिताभ रंजन श्रीवास्तव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ से विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
UP PCS TRANSFER ORDER












