उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट, CM धामी ने जवानों को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट बेहतर मैनेजमेंट, तय प्रक्रिया के मुताबिक काम और उसकी गुणवत्ता को लेकर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर SDRF के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए SDRF की जिम्मेदारी काफी अहम है। आपदा हो या दूसरी कोई इमरजेंसी, SDRF के जवान राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचते हैं। मुश्किल हालात में लोगों की जान बचाने और प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने में टीम लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर बल के समस्त अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह SDRF की कार्यकुशलता, अनुशासन, समर्पण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में SDRF की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से SDRF के जवान लोगों की जान बचाने और प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में साहस, तत्परता और सेवाभाव के साथ कार्य करना SDRF की विशिष्ट पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होना संगठन में प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था, निर्धारित प्रक्रियाओं, कार्यों की गुणवत्ता और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि SDRF के अधिकारियों एवं जवानों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SDRF भविष्य में भी आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों में दक्षता और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता रहेगा।

सीएम धामी ने SDRF की टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक, सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य आपदाओं के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम करना तथा प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं सहायता पहुंचाना है। उन्होंने SDRF के सभी अधिकारियों और जवानों से इसी सेवाभाव, तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने ISO सर्टिफिकेट को SDRF की टीम के काम और बेहतर मैनेजमेंट का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार भी आपदा से निपटने की व्यवस्था को लगातार बेहतर कर रही है, ताकि जरूरत के समय लोगों तक जल्द मदद पहुंच सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

सीएम ने SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह काम करने की उम्मीद जताई।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close