3 साल के FD पर मिलेगा 8.30% रिटर्न, सितंबर में एक और लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, चेक करें नए रेट

सितंबर में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिय के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और बैंक शामिल हो चुका है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नए  इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक पर 50 बीपीएस  तक अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा चुनिंदा टेन्योर पर ही मिलती है।

सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। जना स्मॉल फाइनेंस ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 25 सितंबर से प्रभावी कर दिए हैं। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन चुन सकते हैं।

इन टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% और  वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.30% है।  3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.77% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। 367 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% रिटर्न मिल रहा है। 271 दिन से लेकर 367 दिन के टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।  सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50 प्रतिशत है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 4.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन तक- 5%
  • 180 दिन- 6.25%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 366 दिन- 7%
  • 367 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.30%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 8%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 7.77%
  • 5 साल से अधिक 10 साल तक- 6.50%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close