अनुराग डोभाल मारपीट के केस में गिरफ्तार, पत्नी ने वीडियो शेयर कर लगाए कई आरोप

बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल एक बार फिर से चर्चा में हैं। जितना इस शो में आकर उन्होंने पापुलैरिटी हासिल नहीं की थी। उससे ज्यादा उनकी चर्चा पर्सनल जिंदगी की वजह से होती आई है। कुछ समय पहले उनका अपनी पत्नी और घर वालों से विवाद हुआ था। हालांकि, पिता बनने के बाद वो अपनी वाइफ के साथ अच्छा समय गुजार रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर वह विवादों में आ गए हैं।

अनुराग और उनके साथ तीन लोगों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूके राइडर के नाम से फेमस अनुराग को अपने साल राज सिंह चौहान से मारपीट करने और उनका गला दबाने की कोशिश करने का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए अनुराग से अलग हो चुकी उनकी वाइफ रितिक ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए हैं।

रितिका ने लगाए आरोप

रितिक ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक वीडियो शेयर कर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग उनके भाई के काम करने की जगह पर गए। 20 38 लोगों ने उनके भाई को उठाया जबरदस्ती कार में बिठाया और उन पर हमला किया। रितिका के भाई ने यह दावा किया है क्या अनुराग और उनके दोस्तों ने उनकी गर्दन पकड़ ली थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika (@ritika_chauhan_dobhal)

खुद पर हमला करने का दावा

इस वीडियो में रितिक ने यह आरोप लगाया है कि अनुराग ने पहले भी उनके और उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया था। उन्होंने कहा कि इसमें पहले मेरे साथ यह चीज की फिर अपने माता-पिता के साथ की। मेरे पालतू जानवर को मारने की कोशिश की। मेरी मां पर हाथ उठाया। अभिषेक सैनी के साथ मेरा अफेयर होने का फेक नैरेटिव दिखाया। इसने मेरे बच्चे के साथ चीज खराब की। वह मुझ पर फिर से हमला करेगा। मेरी मम्मी और मेरे भाई पर हमला करने की कोशिश करेगा। वह मेरे बच्चे को मुझसे छीनने की कोशिश करेगा ताकि मेरी आवाज दबाई जा सके।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika (@ritika_chauhan_dobhal)

राज चौहान ने भी लगाए थे आरोप

बता दें कि रितिका के भाई ने भी अनुराग पर ये आरोप लगाया था कि अनुराग ने उनकी गर्दन पकड़ी। उनके बाउंसरों ने भी उनपर हमला किया। उनके सिर छाती और चेहरे पर लोगे कि रॉड से हमला किया गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika (@ritika_chauhan_dobhal)

पुलिस का क्या कहना

इस पूरे मामले में SSP का कहना है कि राज सिंह को मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल भेजा गया है। शिकायत के आधार पर नेहरू कालोनी पुलिस स्टेशन में अनुराग और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close