IAS TRANSFER 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DC बदले, देखें पूरी लिस्ट


जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 आईएएस (IAS) और जेकेएएस (JKAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 7 अक्टूबर 2026 को सामान्य प्रशासनिक विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जम्मू संभाग के मंडलायुक्त के साथ जम्मू, राजोरी, कुपवाड़ा, उधमपुर, सांबा, बडगाम, पुलवामा और गांदरबल के उपायुक्त बदले गए हैं।
इसके अलावा कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश कमिश्नर/सेक्रेटरी एम राजू (IAS) और एडिशनल सेक्रेटरी विकास वर्मा (JKAS) के हस्ताक्षरों के साथ जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां उपराज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी प्रशासनिक सचिवों, और पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
जम्मू कश्मीर आईएएस तबादला सूची
- शालीन काबरा (IAS 1992): वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव), जल शक्ति विभाग। अब राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है, जिससे कुमार राजीव रंजन को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे वित्तीय आयुक्त, राजस्व और प्रशासनिक सचिव, संपदा विभाग का प्रभार भी संभालते रहेंगे।
- डॉ. आशीष चंद्र वर्मा (IAS 1994): वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव), पर्यटन विभाग। अब वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव), कृषि उत्पादन विभाग ।
- एम. राजू (IAS 2005): आयुक्त/सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हॉस्पिटैलिटी और प्रोटोकॉल विभाग के प्रशासनिक सचिव के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- सुश्री आर. एलिस वाज (IAS 2005): योजना, विकास और निगरानी विभाग के आयुक्त/सचिव पद से से परिवहन विभाग का आयुक्त/सचिव नियुक्त किया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग और सूचना विभाग के प्रशासनिक सचिव का प्रभार भी संभालेंगी।
- सौगात बिस्वास (IAS 2006): स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का आयुक्त/सचिव ।
- सरमद हफीज (IAS 2009): समाज कल्याण विभाग के आयुक्त/सचिव से युवा सेवाएं और खेल विभाग के आयुक्त/सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रमेश कुमार (IAS 2011): जम्मू के संभागीय आयुक्त से ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे संस्कृति विभाग और नई दिल्ली में जेके सरकार के स्थानीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
- नवीन एस. एल. (IAS 2012): नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव से जम्मू-कश्मीर का ‘कमिश्नर ऑफ इन्क्वायरीज’ नियुक्त किया गया है।
- सुश्री अवनी लवासा (IAS 2013): पर्यटन विभाग का सचिव । जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार ।
- सुश्री अंजलि सहरावत (IAS 2013): मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन से सचिव, लोक शिकायत विभाग।
- विकास कुंडल (IAS 2013): अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) से मंडलायुक्त, जम्मू। सीईओ, जम्मू महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार ।
- मजीद खलील अहमद द्राबू (IAS 2013): , जांच आयुक्त, जम्मू-कश्मीर से पंजीकरण महानिरीक्षक, जम्मू-कश्मीर।
- राहुल यादव (IAS 2014) : सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रशासनिक सचिव । जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
- ओवैस अहमद (IAS 2014): प्रशासनिक सचिव, योजना, विकास और निगरानी विभाग । कौशल विकास विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
- डॉ. सागर डोईफोड़े दत्तात्रय (IAS 2014) : समाज कल्याण विभाग का प्रशासनिक सचिव ।
- डॉ. देववंश यादव (IAS 2016): आयुक्त, जम्मू नगर निगम को ट्रांसफर कर उपायुक्त, राजौरी।
- राकेश मिन्हास (IAS 2016): सीईओ, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, जम्मू-कश्मीर । आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार ।
- श्रीकांत बालासाहेब सुसे (IAS 2016): उपायुक्त, कुपवाड़ा को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) का अध्यक्ष ।
- सुश्री अकृति सागर (IAS 2016): प्रबंध निदेशक, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम । सीईओ, जम्मू-कश्मीर आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी (ERA) का अतिरिक्त प्रभार।
- अतहर आमिर उल शफी खान (IAS 2016): उपायुक्त, बडगाम को प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जम्मू-कश्मीर।
- बशारत कयूम (IAS 2016): उपायुक्त, पुलवामा को आयुक्त, श्रीनगर नगर निगम। श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार।
- सुश्री आयुषी सूदन (IAS 2017): उपायुक्त, सांबा को आयुक्त, जम्मू नगर निगम ।
- मिंगा शेरपा (IAS 2017): उपायुक्त, उधमपुर से उपायुक्त, जम्मू ।
- फ़ाज़ लुल हसीब (IAS 2018): आयुक्त, श्रीनगर नगर निगम से अतिरिक्त सचिव, कृषि उत्पादन विभाग । मिशन निदेशक HADP और JKCIP का अतिरिक्त प्रभार ।
- अभिषेक शर्मा (IAS 2018): उपायुक्त, राजौरी से उपायुक्त, कुपवाड़ा ।
- डॉ. रूपेश कुमार (IAS 2019): उपाध्यक्ष, जम्मू विकास प्राधिकरण से उपायुक्त, सांबा
- जतिन किशोर (IAS 2020): उपायुक्त, गांदरबल सेउपायुक्त, बड़गाम ।
- सुश्री श्रेया सिंघल (IAS 2020): प्रबंध निदेशक, J&K पर्यटन विकास निगम से उपायुक्त, गांदरबल ।
- अनंत द्विवेदी (IAS 2021): सीईओ, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी से उपायुक्त, उधमपुर का प्रभार ।
- सुश्री ममता यादव (IAS 2021): सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में पोस्टिंग की प्रतीक्षा के बाद अब निदेशक, सूचना, J&K नियुक्त की गई हैं।
- विधु शेखर (IAS 2021): अतिरिक्त उपायुक्त, जम्मू से स्थानांतरित कर उपाध्यक्ष, जम्मू विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
- प्रांजल जे हजारिका (IAS 2021): अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, बारामूला से निदेशक, J&K अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय ।
- विवेक अग्रवाल (IAS 2021): अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, बड़गाम से निदेशक, रोजगार, J&K । सीईओ, मिशन युवा का अतिरिक्त प्रभार
- सुश्री इशिता राठी (IAS 2022): पोस्टिंग की प्रतीक्षा के बाद अतिरिक्त उपायुक्त, जम्मू
- विकास अहलावत (IAS 2022): अतिरिक्त उपायुक्त, अनंतनाग से श्रम आयुक्त, J&K
- प्रिंस कुमार (IAS 2023): उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM), उरी से ओएसडी (OSD), श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB)
- गौरव यादव (IAS 2024): पोस्टिंग की प्रतीक्षा के बाद अब उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM), उरी ।
- सुश्री सीरत बाजी (IAS 2024): पोस्टिंग की प्रतीक्षा के बाद उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM), श्रीनगर (पश्चिम) ।
- सुश्री लीना पाधा (IAS): मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन से रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, J&K ।
- राजिंदर सिंह तारा (IAS): सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग से सचिव, राजस्व विभाग ।
- सुश्री महिमा मदान (IAS 2021) : अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, अनंतनाग ।
- सुश्री अनू मल्होत्रा (IAS): वर्तमान डायरेक्टर जनरल, रूरल सैनिटेशन (J&K) को मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन ।
जम्मू कश्मीर जेकेएएस तबादला सूची
- कुलदीप कृषण सिधा (JKAS): डायरेक्टर, J&K आर्काइव्स, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम को डिप्टी कमिश्नर, पुलवामा ।
- चरणदीप सिंह (JKAS): लेबर कमिश्नर, जम्मू-कश्मीर को डिप्टी कमिश्नर, शोपियां।
- राकेश कुमार (JKAS): एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, रियासी को स्पेशल सेक्रेटरी, लोक भवन ।
- सचिन जमवाल (JKAS): एडिशनल सेक्रेटरी, JKPSC को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, कठुआ।
- सुशील केसर (JKAS): डिप्टी CEO, SASB को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, रियासी ।
- इरफ़ान बहादुर (JKAS): सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, श्रीनगर (वेस्ट) को असिस्टेंट कमिश्नर (रेवेन्यू), बडगाम ।
- सुश्री अफ़रोज़ा बानो (JKAS): वर्तमान असिस्टेंट कमिश्नर (रेवेन्यू), बडगाम को उनके पद से ट्रांसफर कर दिया गया है। वे अगली पोस्टिंग मिलने तक सामान्य प्रशासनिक विभाग (GAD) में रिपोर्ट करेंगी।











