सिंगरौली में झाड़ियों के बीच मिला नवजात, शरीर पर लिपटी थी चींटियां, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

सिंगरौली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां के चितरंगी जंगल से एक नवजात मिला है। ये पूरी तरह से चींटियों से लिपटा हुआ था। जब नवजात के रोने की आवाज आई। तब ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए।

बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। ये पूरा मामला चितरंगी क्षेत्र के बगैया गांव का है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया।

ग्रामीणों ने बच्चे को निकाला बाहर

ग्रामीणों से नवजात के रोने की खबर मिलने के बाद चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर गए। यहां ग्रामीण महिलाओं की मदद से नवजात बच्चे को झाड़ियों बाहर निकल गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी उसे अपने वाहन से बैढन अस्पताल लेकर गए। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर नजर आए। महिलाएं बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल तक गईं। उसे भर्ती के करने के दौरान भी ग्रामीण वहीं पर मौजूद रहे।

 Singrauli

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार नवजात के माता पिता कौन है। उसे इस हालत में झाड़ियों में क्यों छोड़ दिया गया। इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल उसके माता पिता के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

 Singrauli

अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस जब नवजात को लेकर अस्पताल पहुंची तो यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती किया। लगातार उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। अब तक की गई जांच में ये सामने आया है कि बच्चे की उम्र ज्यादा नहीं है। उसका जन्म हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। उसकी हालत स्थिर है कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close