राहुल गांधी ने PM Modi को फिर कहा कायर, बोले- कितनी भी पुलिस लगा दो, गिरफ्तार कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे


CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे राहुल गांधी ने के बार फिर पीएम मोदी को कायर कहा है, उन्होंने आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को ही नहीं RSS, अमित शाह, मोहन भागवत और अजीत डोभाल को निशाने पर लिया है, राहुल गांधी ने आज दिल्ली के जंतर मंतर में CJP के प्रोटेस्ट को रोकने के लिए किये गए पुलिस फ़ोर्स, और अन्य इंतजामों को लेकर सरकार पर तंज कसा है।
हाल ही में राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था, वे वोट चोरी के आरोपों पर जवाब मांगने 300 सांसदों और सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ चुनाव आयोग पहुंचे थे और सभी सांसदों के साथ चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के और इतनी भीड़ के साथ मुलाकात से चुनाव आयोग ने इंकार कर दिया उसके बाद राहुल गांधी आकाशवाणी भवन पर धरने पर बैठ गए जहाँ उन्हें अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया बाद में छोड़ दिया गया।
राहुल अगले दिन लंच पॉलिटिक्स के बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए भारी भीड़ के साथ गए लेकिन वहां पहले से ही BNSS की धारा 163 प्रभावी है इसलिए पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन से रोक दिया, यहाँ पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई , राहुल गांधी का एक महिला पुलिस अधिकारी को टच करते और प्रियंका गांधी का एक महिला पुलिस अधिकारी को कोहनी मारते वीडियो खूब चर्चा में रहे , यहाँ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला यहाँ भी उन्हें हिरासत में लिया गया फिर छोड़ दिया गया इसके अगले दिन राहुल गांधी और अन्य सांसद राजघाट पर पहुंचे और वहां धरना दिया और आज वे तमिलनाडु निकल गए।
इस बीच आज 10 अक्टूबर को CJP ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया था पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी और पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया, दिल्ली के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए कई ट्रेने रद्द कर दी जिससे बाहर से लोग दिल्ली में ना पहुंच पायें, हालाँकि कुछ लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद जंतर मंतर और अन्य जगह प्रोटेस्ट के प्रयास किए जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया और गिरफ्तार कर दूर भेज दिया।
राहुल गांधी ने सरकार की इसी कार्यप्रणाली पर पलटवार किया है, उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो में कहा- मैं पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से नरेंद्र मोदी और RSS से लड़ रहा हूँ। मैं उन्हें वैसे ही समझता हूँ जैसे कोई अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। इन लोगों की मुख्य विशेषता कायरता है।
मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, डोभाल विलेन
राहुल गांधी ने कहा इस कहानी के विलेन नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजीत डोभाल के लिए धीरे-धीरे घेरा कसता जा रहा है, हम ही उस घेरे को कस रहे हैं। उन्होंने कहा मिस्टर मोदी, आप जो चाहें करें। जितनी चाहें उतनी पुलिस बुला लें 10,000, 20,000, 50,000 या जितनी भी आपकी मर्ज़ी हो। सभी नेताओं को गिरफ़्तार कर लें, सभी युवाओं को गिरफ़्तार कर लें, हम सभी को गिरफ़्तार कर लें।
हम आपको घेरे हुए हैं और हम पीछे नहीं हटेंगे
राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा, हम आपको घेरे हुए हैं और हम पीछे नहीं हटेंगे। मेरी बात याद रखिएगा, हमारे पास ज़रूरी जानकारी पहले से ही मौजूद है। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम भारत के लोगों की आवाज़ की रक्षा करेंगे और हम यह पक्का करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में भारत के साथ जो कुछ भी हुआ, वह कभी दोबारा न हो।
CJP के अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पुलिस हिरासत में
आपको बता दें दिल्ली पुलिस ने अपने सुरक्षा इंतजामों के चलते दिल्ली में पिछली बार की तरह कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी, पुलिस ने भीड़ को जंतर मंतर नहीं पहुँचने दिया। CJP के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को फ्लाईट से ही हिरासत में ले लिया साथ ही प्रोटेस्ट के लिए बाहर से आये यू ट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में ले लिया। किसी तरह नेहा वोरा प्रोटेस्ट साइट पर पहुंच गई लेकिन पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया
I’ve been fighting Narendra Modi and the RSS for over a decade now. I understand them like you would understand your opponent – inside out, like the back of my hand.
The core characteristic of these people is cowardice.
Narendra Modi, Amit Shah, Mohan Bhagwat, Gyanesh Kumar and… pic.twitter.com/tU8wcLdyFe
— Congress (@INCIndia) October 10, 2026











