IPS Transfer: बिहार पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 6 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी


बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। अरवल में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जो वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पद पर कार्यरत हैं।
तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 10 अक्टूबर को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। आईपीएस अधिकारी कासे सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। ममता कल्याणी नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अरवल के नए एसपी कौन?
अरवल के पुलिस अधीक्षक पद पर किरण कुमार गोरख जाधव को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) राज्यपाल सचिवालय पद पर कार्यरत हैं। अरवल एसपी पद पर कार्यरत नवजोत सिमी को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
चंद्र प्रकाश, समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य ) पटना पद पर नियुक्त किया गया है। रत्न संजय अपर पुलिस महानिदेशक जो बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था पद पर नियुक्त किया गया है । साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।











