उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

उज्जैन नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अलग अलग क्षेत्रों में किए गए निर्माण तोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीलगंगा क्षेत्र में भी कार्रवाई देखने को मिली। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

बता दें कि प्लेटफार्म के सामने मुख्य मार्ग के किनारे पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से यहां मौजूद अतिक्रमण को हटाया। लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके और सिंहस्थ के दौरान आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। इसी के लिए अतिक्रमण हटाया गया है।

यहां से निकलती है पेशवाई

नीलगंगा तालाब से जो पेशवाई निकलती है। वह इसी रास्ते से होकर गुजरती है। सिंहस्थ के दौरान विभिन्न साधु संतो, श्रद्धालु और अखाड़ों को यहां से आवाजाही करते देखा जाएगा। ऐसे में आवागमन में आ रही है सारी बाधाओं को दूर करना जरूरी था। यही वजह है कि शहर के प्रमुख मार्गो से कार्रवाई की जा रही है।

पेड़ों को फिर किया प्रत्यारोपित

नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। रास्ते में आ रहे हैं दो पीपल के पेड़ों को प्रत्यारोपित कर लोटी स्कूल परिसर में स्थानांतरित किया गया है। महापर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए निगम सभी मार्गों को व्यवस्थित करने में लगा है।

लोगों को हो रही थी परेशानी

बता दें कि नगर निगम द्वारा मार्ग का निरीक्षण किया गया था। उसके बाद प्लेटफार्म क्रमांक 8 के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिए गए थे। आयुक्त के निर्देश के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। यह कहा जा रहा है कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close