अमित शाह का मान सरकार पर हमला, बोले- पंजाब की स्थिति बहुत खराब, गांव-गांव में बिक रहा नशा, AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए


भारत के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। जहां पहले दिन यानि मंगलवार को अमित शाह ने राज्य के तीन स्थानों पर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन परिजनों की आंखों के आंसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है। अमित शाह ने आगे कहा कि.. पंजाब सरकार ने एक हत्या की जांच CBI को सौंपी है। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि बाकी दो हत्याओं की जांच भी CBI को सौंप दे। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मामलों में न्याय होकर रहेगा।
इसके बाद अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह, संगरूर में गुलजार सिंह और मानसा में परविंदर सिंह झोटा की या तो नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हत्या कर दी गई या फिर उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।
AAP सरकार पर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने पंजाब को अंधकार में धकेल दिया है और राज्य में नशे का कारोबार बेकाबू हो गया है। उन्होंने कहा कि.. पंजाब की स्थिति बहुत ही खराब है। पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। मैं चिट्टे यानि ड्रग्स से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP की सरकार राज्य में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में फेल हो गई है।
नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार पर उठाये सवाल
अमित शाह ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले एक साल में PIT-NDPS एक्ट के तहत 929 मामले दर्ज हुए लेकिन नशे के कारोबार वाले इलाकों में इस कानून के तहत किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस मामले में जनता को जवाब देना होगा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि.. राज्य सरकार के पास अब किसी तरह का जबाब नहीं है। और मुख्यमंत्री ने NDPS एक्ट के बड़े मामलों की समीक्षा के लिये उच्चस्तरीय बैठक तक नहीं की।
उन्होंने कहा कि.. नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर वह नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पंजाब की जनता के साथ खड़े हैं। अमित शाह ने आरोप लगाया कि.. नशीले पदार्थों का कारोबार अभी भी फल-फूल रहा है। गांव-गांव में नशा बिक रहा है। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी पकड़े जा रहे हैं, जिनके पास से 10-12 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का अमित शाह का दावा
वहीं, गृहमंत्री ने आगे कहा कि नशीले पदार्थों के इस काले करोबार के खिलाफ आवाजें उठती रहेंगी। इन आवाजों को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों की पहचान कर जेल भेजने का काम करेगी। जिससे देश को नशा मुक्त बनाया जा सके। इस दौरान.. अमित शाह ने दावा करते हुये कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशे के जाल से पूरी तरह बाहर निकाला जायेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज विजयदशमी के दिन ही यह संकल्प लेते हैं कि पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले तीनों बहादुरों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता Narcotics Control Bureau की toll-free helpline पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।
पंजाब के गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में नशे के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना जीवन गँवाने वालों के परिजनों से मिलने के बाद लुधियाना में मीडिया के साथियों से संवाद कर रहा हूँ।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗੁਆਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ।https://t.co/u5HjBtRgQt
— Amit Shah (@AmitShah) October 20, 2026











