अमिताभ बच्चन की सेहत पर आया नया अपडेट, बोले- अभी और आराम की जरूरत

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी खराब सेहत के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस अपने चहेते अभिनेता की सलामती को लेकर काफी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा बहुत एक्टिव रहते हैं और अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिग बी की तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सख्त सलाह दी है। इसके बारे में अभिनेता ने खुद अपने चाहने वालों को जानकारी दी थी। अब मेगास्टार ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि उनके शरीर को अभी और ज्यादा आराम की बहुत जरूरत है।

टंबलर ब्लॉग पर लिखी दिल की बात

अमिताभ बच्चन ने अपने टंबलर ब्लॉग पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस की चिंता थोड़ी और बढ़ गई है। उन्होंने अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है और वह इसके साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। दरसल, वह इस दौरान अपने शरीर की बनावट और उसकी अनोखी खूबियों के बारे में ही सोच-विचार कर रहे हैं कि कैसे हमारा शरीर मुश्किल समय में खुद को संभालता है।

https://www.tumblr.com/srbachchan/831250838889578496

इससे पहले बुधवार को भी बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें पूरा बेड रेस्ट करने के लिए कहा है। डॉक्टर की हिदायत के बाद वह फिलहाल कुछ भी लंबा-चौड़ा लिख पाने या काम करने की स्थिति में बिल्कुल नहीं हैं। उनका यह संदेश सामने आते ही उनके चाहने वाले थोड़े मायूस हो गए थे, क्योंकि वे अपने पसंदीदा स्टार की हर रोज की बातें मिस कर रहे हैं।

केबीसी की शूटिंग के दौरान पैर फिसलने से लगी थी चोट

अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फैंस से माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें ठीक होने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी और आराम की सलाह दी गई है। दरसल, दशहरा की शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्होंने अपनी सेहत का जिक्र किया था और कहा था कि डॉक्टर की सलाह के कारण उन्हें अपनी बातचीत भी काफी ज्यादा सीमित रखनी पड़ रही है, ताकि वे जल्दी से रिकवर हो सकें।

इसके अलावा कुछ समय पहले ही बिग बी ने अपने मशहूर टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर हुए एक हादसे का जिक्र किया था। शो की शूटिंग के दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया था, जिससे उनके घुटने में गंभीर चोट आ गई थी।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close