इस लघु वित्त बैंक ने अक्टूबर में दूसरी बार बदली FD की ब्याज दरें, 8% से अधिक रिटर्न, जानें नए रेट


फेस्टिव सीजन में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। इंटरेस्ट रेट में दो बार बैंक ने संशोधन किया है। बदलाव के बाद भी सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। नए रेट 22 अक्टूबर से लागू होंगे।
16 अक्टूबर को भी बैंक ने बदलाव का ऐलान किया था। एक साल 1 1 दिन का टेन्योर शुरू किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। पहले 18 महीने के टेन्योर पर 8.01% ब्याज मिल रहा था, जिसे घटाकर 7.80% कर दिया गया है।
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 15- 25 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा ऑफर कर रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को कम से कम 4.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
कई टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज
बैंक 3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर को छोड़कर एक साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे अधिक ब्याज 5 साल के टेन्योर पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज मिल रहा है। 30 महीने के मैच्योरिटी स्लैब के लिए इंटरेस्ट रेट 8.10% है। वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज मिल रहा है। एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
- 6 महीने 1 दिन- 6.50%
- 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
- 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 7.25%
- साल 1 दिन से अधिक और 18 महीने से कम- 7.25%
- 18 महीने- 7.80%
- 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
- 30 महीने- 8.10%
- 30 महीने से अधिक और 3 साल तक- 7.25%
- 30 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.75%
- 5 साल- 8.25%
- 5 साल से अधिक को 10 साल तक- 7.25%











