नसीरुद्दीन शाह का विवादित बयान, मोदी सरकार और गोदी मीडिया पर बोला तीखा हमला

मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अक्सर केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाते रहते हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने एक वीडियो के जरिए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने इस नए वीडियो में खुद को गर्व के साथ ‘दिमागी नक्सल’ बताया है और केंद्र सरकार तथा मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से बड़ी बहस छिड़ गई है।

खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, सरकार से पूछे कड़े सवाल

अपने इस वायरल वीडियो में अभिनेता ने कहा कि चौकीदार जैसे लोगों ने उन्हें और उनके जैसे विचार वाले लोगों को एंटी-नेशनल और टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे कई नाम दिए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर इस देश में कोई असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है, तो वह यह मौजूदा सरकार है।

दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने सरकार से सीधे शब्दों में यह सवाल पूछा है कि देश के युवाओं की हिम्मत तोड़ने, शिक्षण संस्थानों को बर्बाद करने और लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए वे और क्या-क्या करने वाले हैं।

छात्रों पर हो रहे जुल्म को लेकर सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में आगे कहा कि देश के अलग-अलग बड़े संस्थानों में छात्रों के साथ जो कुछ भी किया जा रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने जेएनयू से लेकर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्रों पर हो रहे जुल्मों का विशेष रूप से जिक्र किया है।

गोदी मीडिया और आईटी सेल पर भड़के अभिनेता

अपनी बात को जारी रखते हुए अभिनेता ने सरकार के साथ-साथ मीडिया और आईटी सेल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने आसपास बेवकूफों और बेईमानों की फौज खड़ी करके कहां तक जाएगी।

दरसल, उन्होंने गोदी मीडिया में भौंकने वाले लोगों और बीजेपी आईटी सेल के कर्मचारियों को जाहिल और नाकारा तक कह दिया। अंत में उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे पूरी ताकत लगा लें, लेकिन देश के युवाओं का हौसला कभी नहीं टूटेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close