रतलाम के झाली तालाब में डूबा युवक, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं मिला सुराग

रतलाम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कालिका माता मंदिर परिसर में स्थित झाली तालाब में एक युवक के डूबने की जानकारी सामने आई है। ये घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। तकरीबन 1 बजे युवक तालाब में डूब गया।

रात में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन अब शुक्रवार की सुबह होते ही SDRF ने अपना काम शुरू कर दिया है। युवक को लगातार तलाशने की कोशिश की जा रही है। अब तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है।

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

युवक के तालाब में डूबने की सूचना रात को स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी गई थी। हालांकि, रात का अंधेरा युवक को ढूंढने में बाधा बन गया। अब सुबह से SDRF की टीम नाव लेकर पूरे दल के साथ मौके पर पहुंच गई है। युवक को तलाशा जा रहा है। एक्जीबिट यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि रात में यह पूरा इलाका सुनसान रहता है ऐसे में युवक की यहां क्या करने गया था। युवक तालाब में कूदा है या फिर डूबा है सभी संभावित कारणों की तलाश की जा रही है।

हो सकता है झूला कर्मचारी

जो युवक तालाब में डूबा है फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन यह संदेह जताया जा रहा है कि यह झूले पर काम करने वाला कोई कर्मचारी हो सकता है। हालांकि जब तक युवक का शव बरामद नहीं होता तब तक उसकी पहचान के बारे में कुछ भी स्पष्ट कह पाना मुश्किल है। यह तालाब मंदिर परिसर में स्थित है ऐसे में यहां दर्शन करने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा रहती है। सुबह दर्शन करने आने वाले भक्तों को जब घटना की जानकारी लगी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा देखी गई।

इस घटना के बारे में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम का कहना है कि एसडीआरएफ युवक की तलाश में सचिन ऑपरेशन चल रही है। युवक कौन है और किस वजह से तालाब में कूदा है या डूबा है। सभी संभावित कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close