BIHAR: 37 पुलिस निरीक्षकों को DSP रैंक में पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट


बिहार सरकार ने 37 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को इसकी अधिसूचना जारी की गई। विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) के वेतनमान, वेतन स्तर-9 के साथ कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
यह प्रोन्नति सामान्य प्रशासन विभाग के पुराने आदेशों के नियम के तहत दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। अधिकारियों को आर्थिक लाभ उनके नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगा। सभी अधिकारियों के नाम और उनकी वर्तमान पदस्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
अधिसूचना के अनुसार, प्रोन्नति पाने वालों में पटना, बांका, मधुबनी, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, रोहतास, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, गया, मोतिहारी और अन्य जिलों से जुड़े पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनमें राकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मो. मकसूद आलम अशरफी, अरुण कुमार सिंह, मो. जनीफ उद्दीन, सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, जहांगीर अंसारी, ललित विजय तिवारी, हरि ओझा, योगेश चंद्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शुभंकर, शशिकांत सिन्हा, राजेश शरण, एसडी अरशद नोमान, शिव नारायण मंडल, विजय कुमार, हीरालाल प्रसाद, दिनेश पासवान, गोल्डेन कुमार, टुनटुन पासवान, रामस्वार्थ पासवान, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, जय प्रकाश, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र राय, राम किशोर शर्मा, रविश कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार, कुमार कौशलेंद्र अकेला, मनोज कुमार सिंह और राजीव कुमार झा के नाम शामिल हैं।












