राहुल गांधी के बयान पर सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले “शिव तांडव का अर्थ अराजकता नहीं”


राहुल गांधी ने आज AICC में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल का जवाब देते हुए आंदोलन को शिव का तांडव कह दिया और लोगों से आह्वान कर दिया कि ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता है हम किसी को रोकेंगे नहीं, उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें जवाब दिया है और पलटवार किया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की तुलना भगवान शिव के तांडव से कर दी, उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि कुछ भी प्लान करने की जरुरत नहीं है ये शिव का तांडव है तो इसमें कैसी प्लानिंग, सब बिना प्लान के चल रहा है उन्होंने आकाशवाणी भवन पर दिए धरने का उदाहरण देते हुए कहा वो कोई प्लान में नहीं था लेकिन रिजल्ट उसी से आया।
राहुल बोले- ये शिव तांडव है, ये शिव की बारात है
दरअसल राहुल गांधी ने एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप अब सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं अब आगे क्या प्लान है उसके जवाब में उन्होंने कहा मेरी बहन प्रियंका गांधी ने भी मुझसे प्लान पूछा था तो मैंने उनसे कहा तुम समझ नहीं रही, ये तांडव है, ये शिव का डांस है इसमें कोई प्लान नहीं होता, ये डांस चल रहा है शिव जी का , ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता है।
राहुल खुद अपने घर की पोल खोल रहे हैं
राहुल गांधी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने तो समझदारी की बात कही लेकिन राहुल गांधी के बारे में मैं क्या कहूँ, मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी कह रहे हैं ये शिव का तांडव है तो वे सुन लें तांडव के पीछे शिव का भाव पवित्र था, शिव तांडव का अर्थ अराजकता बिलकुल नहीं है , वे तो खुद बहन की बात नहीं मानकर अपने घर की पोल खोल रहे हैं।
राहुल गांधी खुद इस्तीफा दे दें, वहां भी SIR से चुनाव हुए थे
डॉ मोहन यादव ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है , मैं कांग्रेस के नेताओं से कहता हूँ कि भारत की निर्वाचन की गौरवशाली परंपरा का पालन करें, आप अपनी कमियों को, कमजोरियों को देखो फिर जनता के बीच में जनादेश के लिए जाओ और यदि आपको इतना भरोसा नहीं तो केरल से इस्तीफा दिलवा दो, तमिलनाडु से इस्तीफा दिला दो, वायनाड से राहुल गांधी खुद इस्तीफा दे दें वहां भी तो SIR के माध्यम से चुनाव हुए थे।











