इंदौर के राजवाड़ा पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, JNU से निष्कासित प्रोफ़ेसर और राहुल गांधी का पुतला दहन


इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद प्रोफ़ेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ आक्रोश जताया, उन्होंने यहाँ कांग्रेस के सांसद प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा के साथ राहुल गांधी का पुतला जलाया, महिला नेत्रियों का आरोप है कि राहुल गांधी ने डॉ. अंगोमचा को संरक्षण दिया है।
इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया यह विरोध जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद और राहुल गांधी के पुतले जलाकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सुरक्षा की बात तो करती है, लेकिन जब उसकी पार्टी से जुड़े नेताओं पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगते हैं, तो पार्टी का रवैया अलग नजर आता है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर ऐसे मामलों में आरोपों का सामना कर रहे लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
राजवाड़ा पर हुए इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की…भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष, श्रेष्ठ जोशी ने कहा एक तरफ राहुल गांधी पितृ सत्ता (Smash the patriarchy) की बात करते हैं लेकिन कई बार वे खुद नारी का अपमान करते नजर आये हैं दिल्ली में उन्होंने महिला कांस्टेबल एक साथ दुर्व्यवहार किया वो सबने देखा।
JNU के निष्कासित प्रोफ़ेसरकांग्रेस सांसद को फांसी देने की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि JNU के प्रोफ़ेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर गर्ल्स स्टूडेंट्स पर दुष्कृत्य के आरोप लगे उन्हें यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त किया लेकिन राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, महिला नेत्रियों ने बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले कांग्रेस सांसद को फांसी देने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी ही अकी यदि कड़ी कार्रवाई तो वे कानून अपने हाथ में लेने पर बाध्य होंगी।
शकील अंसारी की रिपोर्ट











