IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) हुआ है। 31 अक्टूबर को तबादले को नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

पंधारी यादव को प्रमुख सचिव ब्रह्मा सहायतित परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पद पर वह बने रहेंगे। आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को पीसीडीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

अमित कुमार सिंह पीसीडीएफ प्रबंध निदेशक को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) पद पर भेजा गया है। भूपेंद्र एस चौधरी प्रशासनिक सुधार सचिव को उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सचिव पद पर पर नियुक्त किया गया है।

झांसी के मंडलायुक्त बदले गए 

झांसी मंडल के मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया 

  • प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त  एवं विकास नगर विकास निगम पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • चंद्र शेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर तैनात करते हुए  प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश  क्षेत्र विकास प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हो। ‘
  • एम देवराज को अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग पद पर भेजा गया है। वह प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त  प्रभाव भी संभालेंगे। प्रमुख सचिव समन्वय पद पर डॉ एमकेएस सुंदरम को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें परियोजना निदेशक यूपीडास्प पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
  • आलोक कुमार-3 को वित्त प्रमुख सचिव और संस्थागत वित्त प्रमुख सचिव पद पर भेजा गया है। साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव ब्रह्मा सहायक सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है, जो वर्तमान में प्रमुख सचिव लोक निर्माण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा पद पर कार्यरत हैं।
  • आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन पद का अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगे।
  • आलोक कुमार 2 को अवस्थापना एवं प्रौद्योगिकी विकास आयुक्त पद पर तैनात करते हुए पर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव एनआरआई और अध्यक्ष पिकअप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  •  अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे ग्रामीण एवं जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल के अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण पेयजल मिशन के मिशन निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close