IND vs NZ: दूसरे T20 मुकाबले में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तिलक वर्मा के बल्ले से जहां नाबाद 51 रनों की शानदार पारी देखने को मिली तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम समय पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाये और भारत को 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्दी रही। लेकिन लगातार विकेट गंवाने के कारण एक समय दबाव में पहुंची भारतीय टीम को तिलक वर्मा ने अपनी दमदार पारी की बदौलत जीत दिलाई। इसी जीत के साथ रिकॉर्ड बनाते हुये भारतीय टीम ने 300वें टी20 मैच में 200वीं जीत दर्ज कर ली है।
दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। बेवन जैकब्रा ने 46 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। फिन एलन ने 16, माइकल ब्रेसवेलने 2 गेंद पर नाबाद 10, टिम सीफर्ट ने 7, डेरिल मिचेल ने 6 और मिचेल सेंटनर ने नाबाद 4 रन बनाए। वहीं भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया।
भारत की ओर से तिलक वर्मा ने बनाए सर्वाधिक रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंद पर 6 चौके और। छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। नमन धीर ने 17 गेंद पर 3 छक्के और। चौके की मदद से 31 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंद पर। चौके और। छक्के की मदद से 26 रन बनाए। संजू सैमसन ने 17 गेंद पर 14 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने ।। गेंद पर 7 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 8 गेंद पर 4 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने 4 विकेट लिए। नाथन स्मिथ और जैकब डफी ने 1-1 विकेट लिया।
जीत के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए दूसरे टी20 मैच एक समय पूरी तरह से हाथ से निकल गया था, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच हुई 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी ने रोमांचक जीत दिलाने का काम किया। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए बयान में कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है और आज हमने इसका उदाहरण भी देखा। सच कहूं तो जब हमारे विकेट गिरे खासकर लगातार विकेट तो हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है। लेकिन तिलक और रेड्डी ने बहुत जज्बा दिखाया और नमन धीर ने भी शानदार छोटी पारी खेली।
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।











