एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से दी शिकस्त


एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया, पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पडा, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई ।
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में आज रोमांचक गेम देखने को मिला, भारत और पाकिस्तान के बीच जब जब मुकाबला होता है दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थमी रहती हैं, आज भी कुछ ऐसा ही माहौल था, दोनों टीमों के कप्तान मैदान में टस के लिए उतरे लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया। श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की बात अंपायर को बताई और वहां से चले गए।
भारत ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, वैभव सूर्यवंशी ने मैच के दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर भारतीय टीम के इरादे जता दिए लेकिन वे तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए और भारत ने पहला विकेट गंवा दिया लेकिन दूसरे छोर पर अभिषेक मजबूत इरादे के साथ जमे रहे लेकिन भारत ने वैभव की जगह बैटिंग करने आये संजू सेमसंग का विकेट सस्ते में गंवा दिया संजू ने चार गेंद खली और 2 रन बनाये।
अभिषेक शर्मा ने खेली 28 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी
अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर डटे रहे और 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक दिया, अभिषेक आक्रामक खेल रहे थे उन्होंने 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली जिसमें सात छक्के और तीन चौकेऔर तभी वे आउट हो गए, भारत ने 9 ओवर में 100 रन बना लिए, मैच में श्रेयस ने 21 गेंद में 24 रन बनाये और आउट हो गए, ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। तिलक वर्मा ने शानदार 51 रन बनाये वहीं शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये और पाकिस्तान को जीतने के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया।
भारतीय गेंदबाजी के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी, अक्सर ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया, हालाँकि बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी रन नहीं बना सके, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा को भी विकेट नहीं मिला।
पाकिस्तान के हसन नवाज ने खेली 96 रनों की शानदार पारी
पाकिस्तान का कोई भी बैटर जम नहीं सका केवल हसन नवाज नेअच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 बॉल पर शानदार अंदाज में 96 रन बनाए। हसन ने अपनी टीम को जिताने की बहुत कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया, ने शिवम दुबे द्वारा डाले गए अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट कीपर द्वारा कैच आउट हो गए। हालाँकि उनकी कोशिश अपना शतक पूरा करने की थी यदि वे अंतिम गेंद पर चौका लगा देते तो उनकी सेंचुरी बन जाती लेकिन वे नाकाम रहे।
महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी भारत के पास गोल्ड मेडल
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था अब पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है, क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं, यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।











