लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के संभागीय लेखा अधिकारी और क्लर्क को 45000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, बिल भुगतान के बदले ली घूस


भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई होने के बावजूद प्रदेश में रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही, शासकीय सेवक घूस मांगने की आदतों से बाज नहीं आ रहे, इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस ने आज इंदौर में नगर निगम के सब इंजीनियर को 5000/- रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा वहीं सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग पन्ना में पदस्थ संभागीय लेखा अधिकारी और क्लर्क को 56 000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के थाटीपुर मयूर नगर में रहने वाले गौरव तोमर नामक व्यक्ति ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था, उसने आरोप लगे अकी जल संसाधन विभाग पन्ना में उसका भुगतान अटका हुआ है और संभागीय लेखा अधिकारी और क्लर्क रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
गौरव तोमर ने बताया कि वो लोक निर्माण विभाग भोपाल में पंजीकृत ठेकेदार है, उसने जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा जारी निविदा के माध्यम से मझगांव मध्यम परियोजना अंतर्गत ग्राम मझगांव मजरा बालूपुर में आर डी 1860 मी. सेडल बाध नंबर 1 पर कैनाल स्लूस का निर्माण कार्य करने का ठेका कुल राशि 118.58 लाख रुपये से 36.88 प्रतिशत कम दर 74.84 लाख रुपये में लिया था।
25 लाख के भुगतान के बदले मांगी 60000/- रुपये रिश्वत
टेंडर मिलने के बाद उसने काम शुरू किया इस दौरान किये गये कार्य का समय समय पर जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा तीन बार भुगतान किया है और किये गये शेष कार्य का अंतिम भुगतान लगभग 25 लाख रुपये शेष रह गया। उसने आवेदन में बताया कि अब जो भुगतान बचा है उसे जारी करने के बदले संभागीय लेखा अधिकारी दीपक सिंह परमार और सहायक ग्रेड 2 अरविंद कुमार पाठक 60,000/- रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
रिश्वत हाथ में आते ही दोनों गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद एसपी एक निर्देश पर सत्यापन किया गया जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, एसपी ने ट्रैप दल गठित कर पन्ना भेजा, शिकायतकर्ता गौरव तोमर ने कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग पन्ना जिला सागर कार्यालय पहुंचकर संभागीय लेखा अधिकारी दीपक सिंह परमार को 15, 000 /- रुपये और सहायक ग्रेड 2 अरविंद कुमार पाठक को 30,000/- रुपये रिश्वत के दिए। रिश्वत हाथ में आते ही पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने दोनों को पकड़ लिया और राशि बरामद कर ली।











