MP IAS Transfer: 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान


मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें आईएएस संस्कृति जैन, अंजू अरुण कुमार रामप्रकाश अहिरवार और अग्रिम कुमार शामिल है। 18 अक्टूबर 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल नगर निगम की कमान अब आईएएस रामप्रकाश अहिरवार को सौंपी गई है। वहीं अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश आईएएस तबादला सूची
- संस्कृति जैन (2015): आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग नियुक्त किया गया है।
- अंजू अरुण कुमार (2017) : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।
- रामप्रकाश अहिरवार (2018) : आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर को आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल बनाया गया है। साथ ही अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- अग्रिम कुमार (2020) : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिन्दवाड़ा से आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।











